आगरा, अप्रैल 7 -- गंजडुंडवारा रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को ओरल हेल्थ कार्यक्रम के तहत मुख एवं दंत स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। दंत चिकित्सक डा. पल्लवी दास ने छात्राओं को दांतों की सही देखभाल और स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दांत हमारे शरीर का अहम हिस्सा हैं और इनका स्वस्थ रहना पूरे शरीर के स्वास्थ्य से जुड़ा होता है। सुबह और रात में सोने से पहले ब्रश करना जरूरी है। डा. दास ने सही तरीके से दांत साफ करने की विधि भी समझाई। अंत में सभी छात्राओं को दांतों की देखभाल की शपथ दिलाई। इस दौरान डा. हेमंत, डा. श्रद्धा रजक, विनय श्रीवास्तव, सविता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.