गाज़ियाबाद, अगस्त 19 -- मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। काइट मानद विश्वविद्यालय के फार्मेसी कालेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज सभागार में आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के सचिव डॉ. अतुल कोठारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने शिक्षा, जीवन-मूल्यों एवं समग्र व्यक्तित्व विकास के महत्व पर अपने विचार साझा किए तथा विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कुलपति नागराज रामराव ने अपने संबोधन में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा विश्वविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक अवसरों एवं सुविधाओं का सार्थक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- अमृता विश्वविद्यालय में नए छात्रों का हुआ दीक्षारंभ, राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान यह भी ...