गाजीपुर, अगस्त 16 -- गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य प्रोफेसर डा. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा एनसीसी की थल सेना एवं जल सेना इकाइयों के निरीक्षण और परेड की सलामी लेने के साथ हुई। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। प्राचार्य की मौजूदगी में उच्च शिक्षा निदेशक के संदेश का वाचन किया गया, जिसमें स्वतंत्रता के महत्व और देश के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. विनय कुमार दुबे एवं प्रो. संजय चतुर्वेदी ने किया। प्राचार्य प्रो. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभ...