मिर्जापुर, अप्रैल 4 -- मिर्जापुर। चुनार पुलिस ने आदर्श कन्या इण्टरमीडिएट कालेज सीखड़ का ताला तोड़कर चोरी करने वाले चोर को शुक्रवार धर दबोचा। विंध्याचल के आदमपुर गांव निवासी रमेश कुमार सिंह ने दो अप्रैल को अज्ञात के विरुद्ध आदर्श कन्या इण्टरमीडिएट कालेज सीखड़ चुनार का ताला तोड़कर कॉलेज में रखे बायो मैट्रिक मशीन, कम्प्यूटर, बर्तन, गैस सिलेण्डर चूल्हा, सिलिंग फैन और स्कूल का घण्टा चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी सीखड़ गांव निवासी सत्यकुमार मिश्रा उर्फ शनि मिश्रा को मेड़िया गांव से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ। आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...