संतकबीरनगर, सितम्बर 26 -- संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता कार्य करते हुए स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर प्राचीन इतिहास विभाग के सहायक आचार्य डॉ. मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व भी है। स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण की भाव...