लखीमपुरखीरी, मई 1 -- पब्लिक इंटर कॉलेज में पेयजल समस्या और प्रशासनिक अव्यवस्थाओं को लेकर प्रकाशित खबरों का जिला विद्यालय निरीक्षक ने संज्ञान लिया है। डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र ने प्रधानाचार्य और प्रबंध समिति को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि छात्रहित से जुड़े सभी कार्य तत्काल प्राथमिकता पर पूरे किए जाएं और आपसी मतभेद के कारण विद्यालय की व्यवस्था प्रभावित न हो। डीआईओएस ने अपने आदेश में कहा कि दिसंबर 2025 से मोटर खराब होने और हैंडपंप से पीने योग्य पानी न मिलने जैसी शिकायतें गंभीर हैं। इस प्रकार की लापरवाही से न केवल विद्यालय की छवि धूमिल होती है बल्कि छात्रों के स्वास्थ्य और शिक्षा पर भी विपरीत असर पड़ता है। उन्होंने निर्देशित किया कि पेयजल, साफ सफाई, प्रकाश और हवादार कक्ष जैसी मूलभूत सुविधाओं को तत्काल दुरुस्त कराया जाए। साथ ही प्रबंधक और प्रधा...