बरेली, मई 13 -- नवाबगंज। घर से कॉलेज जा रही छात्रा को दूसरे समुदाय के युवक ने रास्ते में रोक छेड़छाड़ की। छात्रा ने विरोध किया तो युवक ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट छात्रा की मां की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी छात्र को पकड़ लिया है।पीलीभीत के जहानाबाद के गांव की किशोरी हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहती है। वह कस्बे कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा है। वह साइकिल से कॉलेज आती-जाती है। इस दौरान रिछोला किफायतुल्ला गांव का जुबैर उससे छेड़छाड़ करता है। मंगलवार सुबह वह साइकिल से कॉलेज जा रही थी। रास्ते में युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध किया तो उससे गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा। घटना की रिपोर्ट छात्रा की मां की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज करायी गयी है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.