लखनऊ, जुलाई 20 -- मोहनलालगंज। निजी स्कूल में बीए की छात्रा सोमवार को स्कूल से वापस लौटते समय संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्रा की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर राम बाबू सिंह ने बताया कि फुलवरिया में रहने वाली 18 वर्षीय बीए की छात्रा सोमवार को अतरौली के निजी कॉलेज गई थी जहां से देर शाम तक घर नही पहुंची। परिजनों ने तलाश किया लेकिन पता नही चलने पर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर छात्रा की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...