कालेज को निकली छात्रा नहीं लौटी घर
भदोही, जुलाई 1 -- औराई। थाना क्षेत्र के एक नगर पंचायत निवासी एक छात्रा दो दिन पूर्व औराई स्थित कालेज को निकली थी। दो दिन गुजर जाने के बाद भी वह घर नहीं लौटी। ऐसे में परिजनों ने एक युवक पर भगाने का आरोप मढ़ा है। बताया जाता है कि 27 जून को वह कालेज केलिए निकली थी। देर शाम तक वह घर नहीं लौटी तो परिजन काफी खोजबीन किए लेकिन उसका पता नहीं चला। ऐसे में पीड़ित पिता ने एक युवक पर भगाने का आरोप मढ़ा है। इसे लेकर लोग आपस में तरह-तरह की चर्चा करते नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.