मुजफ्फर नगर, मई 14 -- मुजफ्फरनगर। बरला बसेड़ा मार्ग स्थित बाबा डिग्री कॉलेज के छात्रों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर कॉलेज प्रशासन और विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए प्रैक्टिकल आयोजित किए बिना ही प्रति छात्र 1500 रुपये फीस वसूल ली। प्रैक्टिकल और इंटरनल अंक विश्वविद्यालय पोर्टल पर अपलोड न होने के कारण परीक्षा परिणाम में छात्रों को अनुपस्थित और फेल घोषित कर दिया गया है। पीड़ित छात्रों का कहना है कि कॉलेज अपनी गलती मानने को तैयार नहीं है, जिससे उनका पूरा साल बर्बाद होने की कगार पर है। छात्रों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और दोबारा प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित कराने की मांग की है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि समाधा...