आगरा, अप्रैल 12 -- डीएम के निर्देश पर डीआईओएस ने कालेजों में शिक्षा व्यवस्था और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति के साथ-साथ उपलब्ध पाठ्यपुस्तकों का गहन परीक्षण किया। इस दौरान जनपद के भागीरथी इंटर कॉलेज सोरों, एसटीडीएम इंटर कॉलेज सोरों, बल्देव बिहारी उच्च माध्यमिक विद्यालय नगला खंजी का औचक निरीक्षण किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि, विद्यालयों में कक्षा-कक्षों का निरीक्षण किया। छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई गई पाठ्यपुस्तकों का अवलोकन करते हुए पाया गया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा निर्धारित एनसीईआरटी आधारित पाठ्यक्रम के अनुसार पुस्तकों का वितरण किया गया है। छात्र-छात्राओं एवं प्रधानाचार्यों से ड्रेस एवं फीस के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, जिसमें बताया गया कि किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है।...