बदायूं, सितम्बर 25 -- बदायूं, संवाददाता। विवाहिता ने पति समेत छह ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज में काली स्कॉर्पियो कार मांगने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया कि मांग पूरी न होने पर उसे भूखा रखा गया और पीटकर बेहोशी की हालत में सहसवान छोड़ दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

शिकायत का विवरण सहसवान कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुहीउद्दीनपुर की रहने वाली सना पत्नी फकरे आलम ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी 28 दिसंबर 2025 को मुस्लिम रीति-रिवाज से चंदौसी के मोहल्ला लक्ष्मनगंज निवासी फकरे आलम पुत्र शौकत अली से हुई थी। पति फकरे आलम, ससुर शौकत अली, सास अनीसा, जेठ नसरत, देवर आजम और ननद गौसिया काली स्कॉर्पियो की मांग को लेकर उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने लगे। विरोध पर गाली-गलौज, मारपीट औ...