लखीसराय, अप्रैल 4 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। समाहरणालय से महज 400 गज की दूरी पर स्थित काली पहाड़ी और लाली पहाड़ी क्षेत्र में इन दिनों भीषण जल संकट उत्पन्न हो गया है। पीएचईडी विभाग द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से तैयार की गई जलापूर्ति योजना फिलहाल पूरी तरह चरमराई हुई है। बीते दो दिनों से जलमीनार का मोटर जल जाने के कारण पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद है, जिससे हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं। गर्मी का मौसम अभी शुरू ही हुआ है, लेकिन पानी की समस्या ने पहले ही लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। स्थानीय निवासियों को सुबह होते ही पानी की जुगाड़ में लग जाना पड़ता है। कई परिवारों को अपनी दैनिक जरूरतें पूरी करने के लिए दूर स्थित किऊल नदी का सहारा लेना पड़ रहा है, जो उनकी परेशानी को और बढ़ा देता है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जलापूर्ति व्यवस्था में लगात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.