काली मेला में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
अररिया, जून 8 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। स्थानीय काली मेला क्षेत्र में जमे अवैध अतिक्रमण पर सोमवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला दिया। अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी के नेतृत्व में नगर परिषद एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर करीब डेढ़ सौ से अधिक अस्थायी दुकानों को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि मौके पर हजारों लोगों की भीड़ जुटी रही। अभियान के दौरान काली मेला से सटे मांस पट्टी, मछली पट्टी, गुमटियां, खुदरा दुकानें, चाय-पान की दुकानें, अस्थायी शेड, टीन एवं फूस से निर्मित छोटे-छोटे व्यवसायिक ढांचे सहित करीब 150 से अधिक अतिक्रमित दुकानों को हटाया गया। प्रशासन का कहना है कि इन अवैध कब्जों के कारण सड़क संकरी हो गई थी और आम लोगों को आवागमन में का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.