मिर्जापुर, जनवरी 31 -- चुनार। क्षेत्र के मगरहा लरछूट संपर्क मार्ग स्थित दक्षिणेश्वर काली माता मंदिर पर सुंदरकांड का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान के रूप में कछवा के बंधवा निवासी सतीश कुमार उपाध्याय की ओर से मां काली मंदिर पर आयोजित सुंदरकांड के पाठ में वाराणसी से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पाठ के समापन के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर के पुजारी पंकज बाबा,ज्योति सिंह,जिला पंचायत सदस्य केके सिंह,केके मिश्रा,राकेश उपाध्याय, शगुन मिश्रा,अंकुर दुबे आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.