औरैया, मार्च 30 -- रुरुगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र की रुरुगंज पुलिस चौकी अंतर्गत कस्बा रुरुगंज में गांव के बाहर स्थित काली माता मंदिर में रविवार रात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दानपात्र से करीब 90 हजार रुपये नकद, माता रानी की दो मालाएं और मंदिर में लगा लगभग 50 किलो वजनी घंटा चोरी कर ले गए। बताया गया कि देर रात खेतों की रखवाली कर लौट रहे किसान महेश और छंगे ने मंदिर का गेट खुला देखा। संदेह होने पर उन्होंने मंदिर के पुजारी कपिल भगत को सूचना दी। पुजारी मौके पर पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो दानपात्र खाली था और माता रानी की प्रतिमा से मालाएं गायब थीं। इसके अलावा मंदिर में लगे घंटे व घंटियां भी नहीं मिले। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.