काली माता मंदिर में निर्माण कार्य शुरू, बन रही रसोई
मुरादाबाद, अप्रैल 17 -- :श्री पंचदश जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं महंत नारायण गिरी की घोषणा के बाद अब लाल बाग स्थित काली माता मंदिर में निर्माण कार्य आरंभ हो गया है। मुख्य व्यवस्थापक हिरतेश्वर गिरी ने बताया कि मोक्षधाम की ओर बना गेट टूटा एवं खुला पड़ा था। इसको ठीक कराकर बंद कर दिया है। जबकि रसोई निर्माण का कार्य तेज गति से चल रहा है। इसके जल्द पूरा होने की संभावना है। दो दिन में शेड निर्माण आदि सहित अन्य कार्य भी आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी नीचे रामगंगा किनारे स्थित रामगंगा मंदिर में भी काफी काम होना है। इसे भी जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा। आरओ, इनर्वटर सहित अन्य इलेक्ट्रिक सामान को भी लगाने का काम आरंभ हो गया है। यह भी जल्द पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया मंदिर बंद करने के समय अब मुख्य द्वार भी बंद कराना शुरू करा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.