काली माता मंदिर के महंत हटेंगे
मुरादाबाद, अप्रैल 9 -- लाल बाग स्थित काली माता मंदिर एवं प्राचीन सिद्धपीठ श्रीनौ देवी काली माता मंदिर के महंतों के विवाद ने तूल पकड़ लिया। शिकायत के बाद श्री पंचदश जूना अखाड़ा हनुमान घाट काशी से संत महंतों की टीम बुधवार को मुरादाबाद पहुंची। अखाड़े के प्रवक्ता महंत नारायण गिरि महाराज ने बताया कि मुरादाबाद से दोनों महंतों को दूसरी पीठ पर स्थानांतरित किया जाएगा। यहां जल्द नए महंतों को गद्दी पर बिठाया जाएगा। जूना अखाड़े के अध्यक्ष श्री महंत हरि गिरि महाराज व अखाड़े के प्रवक्ता महंत नारायण गिरि के नेतृत्व में बुधवार को पच्चीस सदस्य टीम मुरादाबाद जांच करने पहुंची। प्रवक्ता नारायण गिरि ने बताया जल्द ही यहां एक महासभा होगी। जिसके बाद इन दोनों महंतों को स्थानांतरण कर नए महंत गद्दीसीन कराए जाएंगे। इस दौरान महंतों के अलावा पहुंचे लोगों ने भी अपनी शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.