गंगापार, मार्च 24 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। मांडा खास में भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। हर साल की तरह इस वर्ष भी मांडा खास चौराहे स्थित काली मां मंदिर परिसर में गौड़ समाज के लोगों ने गाजे-बाजे के साथ पूरे गांव में भव्य जुलूस निकालकर काली माता रानी के दरबार में ध्वज चढ़ाया और माथा टेका।नवरात्र के पावन अवसर पर माता रानी की कात्यायनी स्वरूप में पूजा की गई। भक्तों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पूरे मांडा खास ग्राम पंचायत में जुलूस निकाला, जिसमें दर्जनों की संख्या में शामिल लोगों ने जय माता दी के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना दिया।यह भव्य आयोजन लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज, मांडा के सेवानिवृत्त लिपिक अमरनाथ गौड़ के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जुलूस मंदिर परिसर पहुंचा, जहां विधि-विधान से माता काली का पूजन-अर्चन किया गया और श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.