चंदौली, अप्रैल 5 -- पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू नगर के अलीनगर आलुमिल वार्ड संख्या तीन में नवनिर्मित काली मंदिर प्रतिमा स्थापना के दौरान बीते शनिवार की देर रात तक आयोजित भंडारा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किए। इसके पहले महाआरती में नगर के सैकड़ों लोगों ने मां काली की आरती उतारी। इससे पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। पीडीडीयू नगर के वार्ड नम्बर तीन अलीनगर नईबस्ती स्थित नवनिर्मित काली माता मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा और शतचण्डी महायज्ञ आगामी बीते 28 मार्च से 4 अप्रैल तक चला। आयोजक अजय जायसवाल ने बताया कि 28 मार्च को सुबह 10 बजे शोभायात्रा कलशयात्रा, 29 मार्च को मण्डप प्रवेश पंचांग पूजन, 30 मार्च को अग्नि स्थापना हवन पूजन, 31 मार्च नित्य पूजन और अधिवास का आयोजन किया गया। इस क्रम में एक अप्रैल को प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा, दो अप्रैल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.