काली मठ में कल से हाजिरी लगाएंगे 51 कलाकार
वाराणसी, अक्टूबर 2 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। लक्ष्मीकुंड स्थित प्राचीन काली मठ में सोरहिया मेला के समापन पर तीन दिवसीय शृंगार महोत्सव 4 से 6 अक्तूबर तक होगा। तीनों दिन मां का विशेष शृंगार होगा। पूर्वांचल और बिहार के 51 भजन गायक-गायिका, वादक और नर्तक हाजिरी लगाएंगे। मंदिर के महंत पं. ठाकुर प्रसाद दूबे ने बताया कि महोत्सव के 31वें संस्करण की तीन निशाओं में शृंगार वर्ष में एक बार ही किए जाते हैं। अन्य अवसरों पर भगवती का शृंगारित स्वरूप बिल्कुल भिन्न होता है। गीतकार कन्हैया दूबे 'केडी' के संयोजन-संचालन में होने वाले सांस्कृतिक सत्रों में गायन-वादन-नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी। प्रमुख कलाकारों में शहनाई वादक पं. जवाहरलाल और साथी, कथक नर्तक पं. माता प्रसाद मिश्रा, पं. रविशंकर मिश्र, डॉ. ममता टंडन, गायक पं. विजय कपूर, डॉ. अमलेश शुक्ला, जौनपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.