काली मंदिर से सोने की आंख जड़ित पिंडी चोरी
बलिया, मई 5 -- सुखपुरा। इलाके भोजपुर गांव के पूरब स्थित काली मंदिर से सोने की आंख जड़ित पिंडी चोर उखाड़ ले गये। मंगलवार की सुबह इसकी जानकारी होते ही खलबली मच गयी। इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गयी तथा मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। लोगों का कहना है कि मंदिर में सात पिंडी मौजूद है। सभी के उपर पीतल के साथ ही सोने की आंख लगायी गयी है। हालांकि चोर केवल एक पिंडी को ही उखाड़कर ले गये हैं। इस सम्बंध में एसओ रत्नेश दूबे का कहना है कि मंदिर में चोरी की घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। यह भी पढ़ें- कड़ा धाम आए भक्त की बोलेरो चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.