गोरखपुर, मार्च 10 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महानगर आगमन पर सोमवार को उनके आवागमन से जुड़े मार्गो पर नगर निगम के प्रवर्तन दल और यातायाता पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। परिवर्तन दल की टीम ने पुलिस बल के साथ नगर निगम गेट से लेकर काली मंदिर, गणेश चौराहा, यूनिवर्सिटी गेट होते हुए यूनिवर्सिटी चौराहे तक अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान में अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार भी शामिल हुए। अतिक्रमणकारियों से 2100 रुपये जुर्माना भी वसूल किया गया। अभियान में सफाई निरीक्षक रामविजय पाल, सुपरवाइजर शुभम तिवारी समेत 50 के करीब कर्मचारी शामिल रहे। अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.