सीवान, मार्च 27 -- कैप्शन- भगवानपुर में नवनिर्मित मां काली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलशयात्रा में शामिल महिलाएं। भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के भगवानपुर हाट गांव में पिपरा उप वितरणी नहर के किनारे नवनिर्मित मां काली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को कलशयात्रा निकाली गई। इस नवनिर्मित मंदिर में मां काली, मां दुर्गा व भगवान शिव के मूर्तियों की स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके लिए तीन दिवसीय मां काली प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का आयोजन किया गया है। इस यज्ञ को लेकर पहले दिन बैंड - बाजे के साथ कलशयात्रा निकाली गई। यह कलशयात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर भगवानपुर पुराना बाजार होते हुए सारीपट्टी गांव में संत रौनक दास पोखरे से पवित्र जल भरकर वापस आई। इस दौरान श्रद्धालु, जय श्रीराम, जय हनुमान, जय मां काली, जय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.