देवघर, अप्रैल 12 -- मधुपुर। शहर के काली मंदिर रोड स्थित मां काली मंदिर में शनिवार को नगर गंवाली पूजा धूमधाम से की गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में कलश स्थापित कर मां का विधिवत आह्वान कर पूजा-अर्चना की गई। नगर कल्याण के लिए श्रद्धालुओं द्वारा मां काली व शीतला माता की विशेष पूजा की गई। माता शीतला और मां काली को भोग लगाया गया। मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया था। तत्पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे पूजा में शामिल हुए। पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने नगर कल्याण और प्राकृतिक प्रकोपों से बचने के लिए माता से आशीर्वाद मांगा। बता दें कि जो भक्त सच्चे मन से पूजा करते हैं, माता उनकी मनोकामना पूर्ण करती हैं। पूजा के उपरांत कुंवारी कन्याओं को श्रद्धालुओं द्वारा भोजन कराया गया। आयोजन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.