रुडकी, दिसम्बर 16 -- पुलिस ने 12 घंटे के भीतर एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लंढौरा स्थित काली माता मंदिर से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। सुनील वालिया, निवासी लंढौरा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि चोर ने मंदिर के गेट का ताला तोड़कर सामान चुरा लिया है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। जांच के दौरान टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और पूर्व में गिरफ्तार अपराधियों का सत्यापन शुरू किया। मुखबिर की सूचना पुलिस ने चोर को 12 घंटे में दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोबिन उर्फ मोनू, निवासी लंढौरा के रूप में हुई। उसके कब्जे से चोरी का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.