संभल, मार्च 3 -- क्षेत्र के नरौरा बैराज से पहले रसूलपुर गांव के पास स्थित प्राचीन काली मंदिर में धर्म विशेष की तस्वीरें लगाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामला आस्था से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर तस्वीरों को हटवाकर अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। बताया जा रहा है कि यह मंदिर नरौरा बैराज से पहले आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर स्थित है। वायरल वीडियो में मंदिर के अंदरूनी हिस्से में दूसरे धर्म से संबंधित तस्वीरें लगी दिखाई दीं, जिसके बाद क्षेत्र में चर्चा और असंतोष का माहौल बन गया। प्रभारी निरीक्षक राजीव मलिक ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर से संबंधित तस्वीरों को हटाकर कब्जे में ले लिया। मामले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.