आरा, मार्च 14 -- सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड के कोशियर स्थित काली मंदिर परिसर में मंदिर की वार्षिक वर्षगांठ के शुभ अवसर पर 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अखंड हरिकीर्तन का संचालन चौरी ग्राम की कीर्तन मंडली की ओर से किया गया। मंडली के सदस्यों में बिपुल सविरंजन, दीपन बाबा, सुरेंद्र राय, हसीन्द्र राय और रजिंद्र राय ने पूरे 24 घंटे तक भक्ति भाव के साथ कीर्तन प्रस्तुत किया। इस आयोजन में काली मंदिर के अध्यक्ष मंजी सिंह, कोषाध्यक्ष अखिलेश सिंह, सुरेश सिंह, जितेंद्र चौबे, आमोद चौबे, राहुल तिवारी, रामजी तिवारी, अनिल सिंह और रास बिहारी सिंह सहित समस्त ग्रामीणों ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.