देवघर, मार्च 15 -- सारठ,प्रतिनिधि। प्रखंड के मंझलाडिह पंचायत अंतर्गत ढिबा गांव में नवनिर्मित काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को भव्य व आकर्षक कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान गांव समेत आपपास के 251 कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं ने ढोल नगाड़े व गाजे बाजे के साथ मंदिर प्रांगण से माथे पर कलश लेकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पंडुवा स्थित जयंती नदी घाट पहुंचे। जहां पर आचार्य रूपेश मिश्रा की अगुवाई में पंडित सुरेश पांडेय, विशाल मिश्रा एवं अमित पांडेय ने मुख्य यजमान बासुदेव मंडल एवं दिलीप मंडल सपत्नीक को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेशादि पंचदेवता समेत अन्य देवी देवताओं का आह्वान एवं पूजा अर्चना कराते हुए कलश में जल भरवाया। जिसके बाद सभी महिलाएं एवं कुंवारी कन्याओं ने माथे पर जलभरा कलश लेकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए मन्दिर प्रांगण पहुं...