देवघर, मार्च 24 -- सारठ। प्रखंड के कैराबांक पंचायत के ढिबा भोक्ता टोला में नवनिर्मित काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान 251 कुंवारी कन्याओं व महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर ढोल नगाड़े व गाजे बाजे के साथ सैकड़ों सनातनियों के साथ ढिबा गांव से निकलकर अजय पतरो जयंती नदी के संगम स्थल दोमुहान घाट पहुंचे। जहां पर आचार्य कालीचन्द्र तिवारी की अगुवाई में पंडित दिलीप तिवारी, ज्ञान तिवारी, गयाराम तिवारी ने मुख्य यजमान प्रमोद तिवारी व उनकी पत्नी गुड्डी तिवारी को गणेशादि पंचदेवता, बरुण देव समेत अन्य देवी देवताओं की विधिवत पूजा अर्चना करवाते हुए कलश में जल भरवाया। वहीं से सभी महिलाओं व कुंवारी कन्याओं ने माथे पर जलभरा कलश लेकर लगभग पांच किलोमीटर की लम्बी दूरी तय कर वापस मन्दिर प्रांगण पहुंचे। जहां पर पंडितों ने व...