पूर्णिया, मार्च 11 -- हरदा, एक संवाददाता। मरंगा थाना क्षेत्र के मरंगा मिल्की नगर निगम वार्ड संख्या 9 स्थित काली मंदिर प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय संकीर्तन कार्यक्रम का समापन भक्तिमय वातावरण के बीच हुआ। कार्यक्रम में पांच कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया। मंडलियों द्वारा गाए गए हरे राम, हरे कृष्ण के भजनों से पूरा इलाका भक्तिरस में डूबा रहा। इस दौरान रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का भी सुंदर मंचन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। समापन अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्यों और स्थानीय युवकों का सराहनीय योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...