मुंगेर, अप्रैल 1 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज -शाहकुंड मुख्य मार्ग में नयागांव के समीप स्थित मां काली मंदिर में आयोजित 11 दिवसीय वार्षिक पूजनोतसव के अंतिम दिन मंगलवार को पूजा-अर्चना करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर भंडारा का भी आयोजन किया गय। पूजा के लिए नगर पंचायत असरगंज एवं प्रखंड क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु काली मंदिर पहुंचे। अंतिम दिन मंगलवार को मंदिर में हवन-पूजन हुए। मंदिर प्रांगण के बाहर मेला सा नजारा रहा। बच्चों ने झूला, मिकी माउस, जंपिंग पैड, कठघोड़वा आदि का आनंद उठाया। मेला में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर काफी संख्या में बाथ थाना पुलिस बल के जवान तैनात थे। वही शाहकुंड असरगंज मुख्य मार्ग में बड़े वाहनों पर पर रोक लगायी गयी थी। ---------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.