सीवान, जून 17 -- बसंतपुर, एसं। बसंतपुर मुख्यालय के बाबूटोली स्थित प्राचीन काली मंदिर का जीर्णोद्धार स्थानीय लोगों के सहयोग से पूरा होने के बाद सोमवार को भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। लंबे समय से जर्जर अवस्था में पड़े इस मंदिर को ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से नया और आकर्षक स्वरूप प्रदान किया गया है। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच हुई।

जलभरी यात्रा इससे पूर्व सैकड़ों महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भव्य जलभरी यात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही। यह यात्रा गांधी आश्रम से शुरू होकर खोरीपकड़ नहर, वार्ड संख्या सात होते हुए गंगा बाबा मठिया तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच...