दुमका, अप्रैल 12 -- जामा , प्रतिनिधि। जामा प्रखंड के कुशमाहा गांव में काली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और उन्होंने मां काली की जयकार लगाई। कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए नदी घाट पहुंची, जहां पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा वापस मंदिर परिसर पहुंची और प्राण प्रतिष्ठा की गई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...