काली फिल्म वाले वाहनों के चालान
गुड़गांव, जून 24 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गुरुग्राम पुलिस ने नियमों की धज्जियां उड़ाकर गाड़ियों पर काली फिल्म (ब्लैक फिल्म) चढ़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ एक बड़ा और कड़ा एक्शन लिया है। यातायात पुलिस ने एक से 23 जून तक चलाए गए विशेष अभियान के तहत कुल 319 वाहनों के चालान काटे हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले इन वाहन मालिकों पर कुल 31 लाख 90 हजार रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया है।यातायात पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर पारदर्शिता सुनिश्चित करना और काली फिल्म की आड़ में होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाना है। वाहनों के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगाना न सिर्फ मोटर वाहन अधिनियम का सीधा उल्लंघन है, बल्कि इससे शहर की कानून-व्यवस्था के लिए भी गंभीर चुनौतियां पैदा होती हैं।सभी नागरिक अपनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.