रुद्रपुर, मई 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। जिलेभर में चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान नियम विरुद्ध काली फिल्म लगे वाहनों पर कार्रवाई करते हुए चालान किए गए। अभियान के तहत यातायात पुलिस और संबंधित थाना पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कारों में लगी अवैध काली फिल्म को मौके पर ही हटवाया गया। साथ ही वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि वाहनों में काली फिल्म लगाना नियमों का उल्लंघन है। इससे सुरक्षा संबंधी समस्याएं उत्पन्न होती हैं और आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है। पुलिस...