अल्मोड़ा, अप्रैल 11 -- अल्मोड़ा, मुकेश सक्टा । पुलिस का यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ अभियान जारी है। इसके तहत दन्या एसओ दिनेश नाथ महंत ने चेकिंग की। दो वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगाई मिली। टीम ने मौके पर ही वाहनों से काली फिल्म हटाई। चालकों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की। इसके अलावा यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले 15 अन्य के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...