बलिया, अप्रैल 18 -- गड़वार। इलाके के हजौली गांव के काली मंदिर से चोर हजारों रुपये मूल्य के जेवर समेटकर फरार हो गये। मंदिर के पुजारी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि गांव के बाहर काली मंदिर है। रोज की तरह गुरुवार की रात करीब आठ बजे पूजा-पाठ के बाद मंदिर में ताला बंद कर श्रद्धालु घर चले गये। शुक्रवार की सुबह पुजारी भीम माली भोर के चार बजे पहुंचे तो मंदिर का दरवाजा खुला हुआ। वह अंदर पहुंचे तो प्रतिमा से चांदी का हार, सोने का मंगटीका, नथिया, एक जोड़ी आंख आदि गायब था। यह भी पढ़ें- मधेपुरा : काली मंदिर से 90 हजार रुपए नकद व पीतल की घंटियां हुई चोरी पुजारी की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस तहकीकात कर रही है। यह भी पढ़ें- असामाजिक तत्वों ने काली मंदिर में की तोड़फोड़, की मुकुट चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान...