लखीसराय, जून 3 -- लखीसराय। कवैया थाना क्षेत्र के नया बाजार काली पहाड़ी बस्ती में बुधवार को मामूली विवाद में युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहचान काली पहाड़ी निवासी मुकेश कुमार के 20 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार के रूप में हुई। पीड़ित ने मारपीट का आरोप पड़ोसी युवक पर लगाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही। फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...