भदोही, नवम्बर 4 -- भदोही, संवाददाता। समुद्री तूफान के कारण जिले में गत माह चार दिनों तक बरसात हुई थी। इसके कारण धान समेत अन्य फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। उधर, डीएम की ओर से सर्वे को दिए गए निर्देश के बाद लेखपालों द्वारा आंकलन शुरू कर दिया गया है। काली पड़ने के साथ ही धान के दाने उगने लगे हैं। इससे किसानों के माथे पर बल है। जिला कृषि विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो इस साल 54 हजार हेक्टेयर से ज्यादा धान की रोपाई की गई है। जिला कृषि उप निदेशक डा. अश्विनी कुमार ने बताया कि मोंथा मानसूनी तूफान के कारण हुई बरसात से पांच फीसदी फसलें बर्बाद हुई थीं। जिसमें धान की फसल पर ज्यादा असर पड़ा था। डीएम के आदेश पर भदोही, औराई एवं ज्ञानपुर तहसीलों के संबंधित लेखपालों द्वारा गांवों में जाकर सर्वे किया जा रहा है। कितना नुकसान हुआ है। इसका सही आंकड़ा रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.