काली पट्टी बांध पेंशनरों ने मनाया काला दिवस
प्रयागराज, मार्च 25 -- संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति की ओर से वित्त विधेयक 2025 में जोड़े गए वेलिडेशन एक्ट के विरोध में बुधवार को पेंशनरों ने काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया। पहले कोषागार में बैठक कर विरोध जताया और उसके बाद कोषागार से रैली निकालकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। मांग की है कि वर्तमान पेंशनरों के हितों की रक्षा की जाए। रिटायरमेंट की तिथि के अनुसार पेंशनरों में भेदभाव न हो। कलक्ट्रेट परिसर में सभा की अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंडालयुक्त आरएस वर्मा ने कहा कि यह वित्त अधिनियम वर्तमान पेंशनर और कर्मचारी जो आगे चल कर पेंशनर बनेंगे, उनके सबके लिए खतरे की घंटी है। सभा में पीके मिश्रा, टीएन द्विवेदी, आरपी पांडेय, वीके श्रीवास्तव, फरहाना सिद्दीकी, एसपी राय, शिव शंकर सिंह, डॉ. गीता सिंह, किरण बाला पांडेय, अरुण कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.