काली पट्टी बांध दूसरे दिन भी एनएचएम कर्मियों ने जताया विरोध
मऊ, अक्टूबर 6 -- मऊ, संवाददाता। स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी संभाल रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों का आक्रोश मंगलवार को दूसरे दिन भी काली पट्टी के रूप में दिखाई दिया। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों ने जिला अस्पताल, जिला महिला चिकित्सालय समेत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर काली पट्टी बांधकर काम किया। विरोध के बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित नहीं होने दिया गया और कर्मचारी मरीजों की सेवा में जुटे रहे। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं और मांगों पर अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। इसी के विरोध में संगठन की ओर से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष डॉ. शैलजाकांत पाण्डेय ने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.