काली पट्टी बांध कर काम कर रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मी
गंगापार, अक्टूबर 6 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत मांडा सीएचसी में कार्यरत डेढ़ दर्जन स्वास्थ्यकर्मी समान वेतन, समान कार्य सहित विभिन्न मांगों को लेकर पांच अक्तूबर से सात अक्तूबर तक संगठन के आह्वान पर हाथ में काली पट्टी बांधकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन करते हुए काम कर रहे हैं। कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान विभिन्न मांगों से संबंधित एक ज्ञापन अधीक्षक सीएचसी मांडा यूपी सिंह कुशवाहा को सौंपा।संयुक्त कर्मचारी संघ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जायज व न्यायोचित मांगों को लेकर प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय आंदोलन के समर्थन में नियमितिकरण, समान कार्य, समान वेतन, सेवा, सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा, अनुकंपा नियुक्ति सहित अन्य मांगों को लेकर हाथों में काली पट्टी बांध कर मांडा सीएचसी के डेढ़ दर्जन स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.