फतेहपुर, अप्रैल 1 -- फतेहपुर, संवाददाता। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने बुधवार को काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया। इस दौरान पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की गई। वक्ताओं ने कहा कि एक अप्रैल वह दिन है जब कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा मानी जाने वाली पुरानी पेंशन को खत्म कर शेयर आधारित नई पेंशन योजना लागू की गई थी, जिससे कर्मचारियों में असंतोष है। जिलाध्यक्ष निधान सिंह ने बताया कि संगठन लगातार एनपीएस और यूपीएस का विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों जैसे राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल में पुरानी पेंशन बहाल हो चुकी है, जिससे कर्मचारियों को आंदोलन से उम्मीद मिली है। उन्होंने बताया कि जनपद के धाता, देवमई, अमौली, मलवां, हथगांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.