सीतामढ़ी, सितम्बर 7 -- सीतामढ़ी। अपनी विभिन्न मांगो को लेकर जिले के तीन कंपनी के एलपीजी वितरकों ने 01 सितंबर से काली पट्टी बांध कर विरोध जताया है।एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन (आई) के नेतृत्व में एलपीजी वितरकों का देश व्यापी आंदोलन को समर्थन किया है। एलपीजी वितरकों की रविवार को बैठक हुई थी। जिले के एलडीएआई के कार्यकारिणी अध्यक्ष अर्जुन श्रेष्ठ खिरहर ने बताया कि बैठक में 26 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। जिसमें 01 सितंबर को काली पट्टी बांध कर कार्य करना,21 सितंबर को डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन देना,05 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस व कैंडल मार्च निकालना,6 अक्टूबर को नो मनी नो इंडेंट व 26 को जंतर मंतर नई दिल्ली में धरना प्रदर्शन एवं मांगे नहीं माने जाने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने घोषणा की...