बस्ती, मार्च 18 -- बस्ती। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यालय परिसर में पेंशनर कल्याण समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालचंद वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक का संचालन कार्यालय सचिव गौरीशंकर ने किया। यहां पर 25 मार्च 2026 को काला दिवस मनाने की तैयारी पर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि समस्त पेंशनर्स संगठन काली पट्टी बांधकर डीएम के माध्यम से अपनी मांगों का ज्ञापन प्रधानमंत्री को भेजेंगे। यह जानकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालचंद वर्मा ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...