काली पट्टी बांधकर सड़क पर उतरे अधिवक्ता, आरोपी सिपाही को फांसी देने की मांग
गोरखपुर, अगस्त 2 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। दस वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या से लोगों में उबाल है। शनिवार को अधिवक्ताओं के साथ ही कई संगठन सड़क पर उतरे। अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांध प्रदर्शन किया। कचहरी में पुलिस ने अधिवक्ताओं को रोकने की कोशिश की तो तीखी नोकझोंक भी हुई। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य मधुसूदन त्रिपाठी, अध्यक्ष उमापति उपाध्याय व मंत्री अनुज अस्थाना के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी बर्खास्त सिपाही को फांसी की सजा देने की मांग उठाई। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपया मुआवजा, सरकारी सहायता और मामले का त्वरित निस्तारण कराने की भी मांग की गई।
अधिवक्ताओं का मार्च अधिवक्ताओं ने दीवानी कचहरी परिसर से टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा तक पैदल मार्च निकाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.