काली पट्टी बांधकर संविदा कर्मचारियों ने जताया विरोध
मऊ, अक्टूबर 7 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत संविदा कर्मचारियों का लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना पर बुधवार को तीसरे और अंतिम दिन भी जारी रहा। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर अपने नियमित कार्यों का निर्वहन करते हुए सांकेतिक विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों ने कहा कि सीमित मानदेय, सेवा संबंधी असुरक्षा और विभिन्न कठिन परिस्थितियों के बावजूद संविदा कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद उनकी लंबित मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। संगठन ने शासन से मांगों का शीघ्र समाधान कराने के साथ ही प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री से वार्ता के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.