मऊ, मार्च 21 -- मऊ, संवाददाता। शिया समुदाय ने ईद उल फितर का पर्व शनिवार को सादगी और शोक के माहौल में मनाया। शिया समुदाय के लोगों ने काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की और पारंपरिक उत्सवों से दूरी बनाए रखा। शिया समुदाय के लोगों ने न नही नए कपड़े और न ही घरों में किसी प्रकार की खुशी मनाई। शिया समुदाय के लोगों ने बताया कि अयातुल्लाह सैय्यद अली खामेनाई की मौत के गम में निर्णय लिया गया है। साथ ही साथ ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले को लेकर भी शांति के साथ विरोध दर्ज कराया। शिया समुदाय के लोगों ने ईद के नमाज के दौरान विश्व में शांति, अमन और दुनिया में चल रहे तनाव को खत्म करने के लिए दुआख्वानी भी किया। शिया समुदाय के लोगों ने बताया कि वर्तमान हालात को देखते हुए इस बार ईद सादगी के साथ मनाने का निर्णय लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.