लखीमपुरखीरी, मार्च 17 -- ईरान इजरायल और अमेरिका के बीच युद्ध के दौरान निर्दोष लोगों की मौत को लेकर ईद के पर्व पर शिया समुदाय के धर्म गुरुओं ने काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज पढ़ने का ऐलान किया है, जिसको लेकर स्थानीय प्रशासन ने शिया और सुन्नी समुदाय लोगों के साथ अन्य वर्ग के गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर सभी से सामंजस्य बनाने की अपील की है। मंगलवार को एसडीएम और सीओ अरुण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से आगामी त्यौहार को लेकर बैठक का आयोजन किया। इसमें ईद को लेकर साफ सफाई, विद्युत आपूर्ति और जल आपूर्ति को लेकर अधीनस्थ कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। पड़ोसी मुल्क ईरान में मारे गए निर्दोष लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कस्बा के शिया मस्जिद कमेटी के सदर मोहम्मद हसन नकवी ने सभी लोगों से काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज अदा करने की बात कही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.